दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, 1500 KM का सफर 8 घंटे में होगा पूरा; जानें रूट और स्टेशनों के नाम

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से पूर्वोत्तर राज्यों तक ट्रेन से सफर करने में अभी काफी समय लगता है। खासकर गुवाहाटी पहुंचने के लिए यात्रियों को 30 घंटे से ज्यादा का वक्त देना पड़ता है। अब इस दूरी को कम करने की दिशा में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विस्तार की योजना सामने आई है। बता दें कि बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर को पहले दिल्ली से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अब इसे गुवाहाटी तक बढ़ाने की जानकारी सामने आई है।

Delhi Guwahati Bullet Train

डीडी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूट की कुल लंबाई करीब 1,500 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार, यात्री यह सफर लगभग 8 घंटे में पूरा कर सकेंगे।
प्रस्तावित उत्तरी कॉरिडोर में दिल्ली से गुवाहाटी के बीच 10 शहरों को जोड़ने की योजना है।

सफर 3 घंटे 33 मिनट में पूरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पहले बताए गए यात्रा समय के मुताबिक, कॉरिडोर तैयार होने पर दिल्ली से आगरा 59 मिनट, कानपुर 1 घंटा 45 मिनट और लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। वहीं, दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होने का अनुमान है। इनमें दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी शामिल हैं। वाराणसी से आगरा 2 घंटे 34 मिनट, प्रयागराज 33 मिनट, पटना 60 मिनट और लखनऊ 1 घंटा 21 मिनट में पहुंचने की बात कही गई है।

कहां से कहां तक समय
दिल्ली आगरा 59 मिनट
दिल्ली कानपुर 1 घंटा 45 मिनट
दिल्ली लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट
दिल्ली वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट
वाराणसी आगरा 2 घंटे 34 मिनट
वाराणसी प्रयागराज 33 मिनट
वाराणसी पटना 60 मिनट में
वाराणसी लखनऊ 1 घंटे 21 मिनट
दिल्ली गुवाहाटी 8 घंटे

इलाज के लिए भी मिलेगी सुविधा

इस कॉरिडोर से दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं, दिल्ली में इलाज कराने आने वाले पूर्वोत्तर के लोगों के लिए भी यात्रा आसान हो सकती है। हालांकि, प्रस्तावित रूट, किराये और समय से जुड़ी अंतिम जानकारी परियोजना की आगे की प्रक्रिया में स्पष्ट होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.