हरियाणा: ग्रुप डी के 7596 पदों का रिजल्ट अभी तक नहीं हुआ जारी, उम्मीदवार लगातार कर रहे मांग

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से लगभग 1 महीने पहले ग्रुप डी के 7596 पदों का आग्रह भेजकर कहा गया था कि इन पदों के लिए जल्द- से- जल्द चयन सिफारिश हो. कमीशन की तरफ से अभी तक इन पदों का परिणाम जारी नहीं किया गया है. सभी ग्रुप डी उम्मीदवार इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहें है.

HSSC

जल्द जारी होगा ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट

उम्मीदवारों की तरफ से निरंतर मांग उठाई जा रहु है कि इन पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाए. जब आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि ग्रुप डी पदों का रिजल्ट जारी किया जाएगा. अभी तक यह रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने स्वयं स्पष्ट किया है कि ग्रुप डी पदों के लिए चयन सूची पुराने सीईटी के आधार पर ही जारी होगी और यह जल्द घोषित होगी.

2 वर्गो में विभाजित हुआ अनुसूचित जाति वर्ग

हरियाणा सरकार की तरफ से आयोग को ग्रुप डी के 7596 खाली पद भेज दिए गए हैं. अभी तक ग्रुप डी का एक ही बार सीईटी हुआ है, इसलिए स्वभाविक है कि इस पुराने सीईटी से ही इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी कहा गया था कि हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग को 2 वर्गों में विभाजित कर दिया है. इन्हें डीएससी व ओएससी वर्ग बना दिया हैं और ग्रुप डी के इन 7596 पदों में यह रिजर्वेशन लागू होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

ऐसे में अनुसूचित जाति के ग्रुप डी पास अभ्यर्थियों को भी रिजल्ट की प्रतीक्षा है. फिलहाल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के सीईटी की तैयारी की जा रही है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हो चुकी है. जल्द ही, परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.