हरियाणा के सरपंच कल करेंगे सीएम आवास का घेराव, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने की यह अपील

चंडीगढ़ | हरियाणा में ई- टेंडरिंग के खिलाफ आंदोलन कर रहे सरपंचों और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद आज 12 बजे तक का दिया गया अल्टीमेटम का समय बीत चुका है. अब सरपंच संघ 1 मार्च को सीएम आवास का घेराव करने पर जोर देने लगा है. ऐसे में अब यह तय है कि सरपंचों द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है.

SARPANCH

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने की ये अपील

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रणबीर गिल ने एक वीडियो जारी कर इस आंदोलन को “गांव देहात बचाओ” आंदोलन का नाम देते हुए राज्य भर के सरपंचों, ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों से 1 मार्च को पंचकूला पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरपंच पंचकूला से पैदल मार्च निकालकर सीएम आवास का घेराव करेंगे. साथ ही, रास्ते में अगर कहीं रोका गया तो वे वहीं डेरा डाल देंगे और पक्की मोर्चा बना लेंगे.

शालिग्राम मैदान में जुटेंगे

रणबीर गिल ने बताया कि कल पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम मैदान में लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे, जहां से दोपहर 12 बजे सभी मार्च निकालकर सीएम आवास चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे. अगर कहीं रोका तो वहीं बैठ जाएंगे और स्थायी धरना शुरू कर देंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

सरकार को दिखाएंगे आइना

उन्होंने बताया कि बीते दिनों सरकार से बातचीत खत्म नहीं हुई तो उन्होंने 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था लेकिन आज भी सरकार का स्टैंड नहीं बदला है. उनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इसलिए वे एक मार्च को चंडीगढ़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी कर रही है, इसलिए ग्रामीण कल सरकार को आईना दिखाने का काम करें.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.