चंडीगढ़ के स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, लक्की ड्रा से तय होंगे दाखिले

चंडीगढ़ | पंजाब एंड हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने शहर के 76 प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी और यूकेजी) एडमिशन (Admission) के लिए शेड्यूल जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर यानि आज से शुरू होकर 20 दिसंबर तक जारी रहेगी.

Homework

हशहर के चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूल जिनमें सेक्टर- 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर- 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल और सेक्टर- 32 स्थित सेंट एनीज स्कूल ने एडमिशन का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था.

शिक्षा विभाग की रहेगी पैनी नजर

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, तय शेड्यूल का पालन करने को कहा है. शिक्षा विभाग की लक्की ड्रा और अन्य प्रक्रियाओं पर पैनी नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रत्येक स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रूपए निर्धारित की गई है.

दाखिले के लिए प्रमुख स्कूलों का ड्रा शेड्यूल

  • कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9: नर्सरी की 120 सीटों के लिए ड्रा 18 जनवरी
  • सेंट जोन्स स्कूल सेक्टर-26: यूकेजी की 160 सीटों के लिए ड्रा 18 जनवरी
  • सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26: नर्सरी की 140 सीटों के लिए ड्रा 18 जनवरी
  • सेंट एनीज स्कूल सेक्टर-32: नर्सरी की 160 सीटों के लिए ड्रा 18 जनवरी
  • स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26: केजी की 160 सीटों के लिए ड्रा 18 जनवरी
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40: नर्सरी की 100 सीटों के लिए ड्रा 16 जनवरी
  • गुरुकुल ग्लोबल स्कूल सेक्टर-13: 108 सीटों के लिए आवेदन 24 जनवरी तक
यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

अभिभावकों को मिला समय

स्कूलों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी है, जिससे अभिभावकों को दस्तावेज तैयार करने में सहूलियत हो रही है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर उक्त स्कूल के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.