हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, मई में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टियां

चंडीगढ़ | हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में मई 2026 के दौरान अवकाशों की सूची जारी कर दी गई है. विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस महीने कई महत्वपूर्ण छुट्टियां मिलेगी, जिनमें धार्मिक और साप्ताहिक अवकाश शामिल है. आइए जानते हैं यहां…

School Holiday

मई माह के अवकाश

इन अवकाशों के दौरान SIR प्रक्रिया और जनगणना कार्य जारी रहेंगे. इसीलिए इससे संबंधित कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा.

तारीख दिन छुट्टी
1 मई शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा
3 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 मई शनिवार दूसरा शनिवार
10 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश
24 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश
27 मई बुधवार ईद-उल-जुहा
31 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश

ग्रीष्मकालीन अवकाश अपडेट

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है. इस अवधि के दौरान सभी स्कूलों में नियमित शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और वे घर के अंदर स्वस्थ रह सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरस्वती नदी पुनर्जीवन को मिली रफ्तार, 350 एकड़ में बनेगा विशाल सरोवर

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा. SIR प्रक्रिया और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य भी पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार चलते रहेंगे. इसमें संबंधित स्टाफ की उपस्थिति आवश्यक होगी. विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि अवकाश के बाद विद्यालय पुनः खुलने पर शैक्षणिक स्तर को व्यवस्थित और सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव ना पड़े.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.