चंडीगढ़ में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, पहली से आठवीं कक्षा तक की छुट्टी बढ़ी

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने एक पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि कक्षा आठवीं के स्कूल 14 जनवरी से आरंभ होंगे और कक्षा 9 से लेकर 12 तक की क्लास सोमवार 9 जनवरी सुबह 9 बजे से आरंभ होंगी. बता दें कि यह पत्र पीसीएस अधिकारी एचपीएस बरार ने जारी किया है.

SCHOOL BUS 2

चंडीगढ़ में अभी ऐसा है मौसम

सुखना झील पर आने वालों की संख्या भी आम दिनों की तुलना में काफी कम हो रही है. वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही दृश्यता शून्य से 10 मीटर तक रही. इसके बाद, विजिबिलिटी धीरे-धीरे बढ़ी. सुबह सड़कें सुनसान रहीं. बाजारों में रौनक नहीं रही.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी धुंध का कहर जारी रहेगा. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ताकि बहुत जरूरी होने पर ही लोग सुबह-शाम बाहर निकल सकें. विभाग ने लोगों से अगले पांच दिनों तक सावधान रहने को कहा है.

इसी वजह से शिक्षा विभाग द्वारा चंडीगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है. शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया था. विभाग ने पत्र में लिखा है कि अत्यधिक धुंध और ठंड से बच्चों का स्वास्थ्य न बिगड़े इसलिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.