स्पीकर: बकरीद पर लाखों बकरों का कत्ल हुआ, क्या यह पशुओं पर अत्याचार नहीं है?

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बकरीद पर विवादित टिप्पणी की है. इसके साथ ही भाजपा सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद मेनका गांधी पर तंज कसा है. बता दें कि स्पीकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कृपया मेनका गांधी जवाब दें. आज बकरीद के अवसर पर पूरे देश में लाखों बकरों का कत्ल किया जा रहा है, क्या यह क्रुएलिटी टू एनिमल्स नहीं है.

GUPTA

स्पीकर ने की मेनका गांधी पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि इन बेजुबान पशुओं के कत्ल को रोकने के लिए मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था क्या कदम उठा रही है. बता दे कि स्पीकर के इस बयान को मेनका के पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. फरवरी में पंचकूला में कुत्तों को कैनल हाउस में भेजने का प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो मेनका ने सोशल मीडिया पर सीएम से सवाल किया कि कुत्तों को कैद करके कैसे रख सकते हैं. ये उनके अधिकारों का हनन है, जों अपने आप में अपराध श्रेणी में आता है इसके बाद प्रोजेक्ट रोक दिया गया. तब ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा था कि आवारा कुत्ते इंसानों से बढ़कर नहीं है. स्पीकर की टिप्पणी को मेनका के पुराने बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षा विभाग में विवाद, गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट में नया मोड़
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.