हरियाणा के स्कूलों में खेल सुविधाएं होंगी मजबूत, केंद्र सरकार ने भेजे साढ़े 14 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ | अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों (Govt School) में खेल सुविधाएं मजबूती होंगी. स्कूलों में खेल संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकें. भारत सरकार की ओर से खेल अनुदान के तहत 14 करोड़ 78 लाख 95 हजार रुपये की राशि जारी की है.

School Playground

जिलावार खेल ग्रांट का आवंटन

प्रदेशभर के 14 हजार 219 स्कूलों में खेल सुविधाओं को मजबूती देने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिलावार खेल ग्रांट का आवंटन कर दिया गया है. ग्रांट का आवंटन प्राथमिक पाठशाला से लेकर माध्यमिक व उच्च विद्यालय और वरिष्ठ विद्यालयों में चार श्रेणियों में होगा. इसको लेकर बाकायदा शिक्षा विभाग की ओर से अलग- अलग से ग्रांट आवंटित की है, ताकि कहीं भी खेल इक्यूपमेंट खरीदने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 के तहत खेल अनुदान के तहत ग्रांट जारी की गई है. ग्रांट को आगामी 31 मार्च तक खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं. 31 मार्च तक खेल ग्रांट खर्च न करने वाले स्कूलों की ग्रांट लैप्स हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

कमेटी के अध्यक्ष होंगे एसएमसी चेयरमैन

खेल उपकरणों की खरीद करने के लिए स्कूल स्तर पर छह सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी. स्कूल प्रबंधन कमेटी का चेयरमैन ही कमेटी का चेयरमैन होगा. विद्यालय मुखिया सदस्य सचिव, सरपंच सदस्य और एक एसएससी सदस्य, जिसकी पृष्ठभूमि खेलों से जुड़ी हो उसे सदस्य के तौर पर नामित किया जाएगा. तकनीकी सदस्य के तौर पर एईओ व शारीरिक शिक्षा शिक्षक, डीपीई व पीटीआई को शामिल किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.