हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. सूरज की तपिश लोगों के बदन को झुलसा रही है. इतनी भयंकर गर्मी में स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. खासकर छोटे बच्चों के लिए तो यह मौसम और ज्यादा खतरनाक होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

School Holidays

30 दिन बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. एक जून से 30 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि 30 दिन तक प्रदेश में सभी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे. 1 जुलाई से दोबारा स्कूल खुलेंगे. शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में आदेश की पालना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

30 जून तक होगा समर वेकेशन

हरियाणा शिक्षा विभाग के मुताबिक, समर वेकेशन 1 जून से 30 जून तक होता था. हर साल 30 दिन के लिए ही सभी स्कूल बंद किए जाते हैं. गर्मी ज्यादा होने की स्थिति में जिले के डीसी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर फैसला लेते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.