चंडीगढ़ में भी घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां, इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. सूर्य की तपिश से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे मौसम में खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है.

FotoJet 24

चंडीगढ़ में घोषित हुआ समर वेकेशन

लगातार बढ़ते तापमान के चलते चंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है. चंडीगढ़ में तापमान की बात करें तो 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से गर्मियों की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया है. सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से शुरू हो रही है.

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से शुरू होकर 30 जून तक रहेगी, यानि पूरे 39 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे. 1 जुलाई से फिर स्कूल खुलेंगे. चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ता हुआ तापमान बच्चों की सेहत के लिए ख़तरनाक है. जिसके चलते छुट्टियां जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

दो शिफ्टों में लगती है कक्षाएं

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में दो शिफ्टों में कक्षाएं संचालित होती है. पहली शिफ्ट में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक कक्षाएं लगती है जबकि दूसरी शिफ्ट में कक्षा पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.