चंडीगढ़ | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है और झुलसा देने वाली गर्मी लोगों का हाल- बेहाल कर रही है. ऐसे में अभिभावकों को स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. मौजूदा मौसम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले हो सकती है.
इस दिन होगी छुट्टियां
लगातार बढ़ते तापमान और सूर्य की तपिश को देखते हुए साल 2025 में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान जल्दी ही हो सकता है. अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि मई महीने के आखिरी सप्ताह में स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो सकती है और यह पूरे जून महीने तक चलेगी.
बता दें कि पिछले साल भी भीषण गर्मी का दौर रहा था जिसके चलते स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई थी. आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत 1 जून से होती है, लेकिन पिछले साल भीषण गर्मी को देखते हुए 28 मई से छुट्टियां घोषित कर दी गई थी. पिछले साल 27 मई को हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया था कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 28 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे.
छात्रों व अभिभावकों के लिए सलाह
ऐसे में इस बार भी लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा जल्द ही छुट्टियां घोषित की जा सकती है. छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को सलाह दी जाती है कि वे हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखे या फिर अपने- अपने स्कूल से अपडेट लेते रहे. यदि इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होती रही, तो जल्द ही गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.
