राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार, इस तरह करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा का महिला एवं विकास विभाग महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, कल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है. इस कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जा रहा है. इस अवसर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करना है.

Student Balika Manch School

बालिकाओं को दिया जाएगा पुरस्कार

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह में योग्य बालिकाओं को नकद पुरस्कार एवं उपलब्धि पत्र प्रदान किए जाएंगे. इस पहल का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनाना है. इससे अन्य युवा पीढ़ी प्रेरित हो सके.

भेजें मेल

बालिकाओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. खेल क्षेत्र में 11- 11 हजार रुपए के 20 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्य के लिए 11- 11 हजार रुपए के 2 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, मीडिया एवं साहित्य क्षेत्र में 11- 11 हजार रुपए के 2 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, बहादुरी के क्षेत्र में 11- 11 हजार रुपए के 3 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, विशेष/ दिव्यांग बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि (60% या अधिक दिव्यांगता) 11- 11 हजार रुपए के 5 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र और हरियाणा के बाल देखभाल संस्थानों की बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु 11- 11 हजार रूपए के 5 पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

उन्होंने बताया कि उपरोक्त विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली योग्य बालिकाओं के नाम सत्यापन के बाद 30 नवंबर 2025 तक E- mail [email protected] पर भेजे जा सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.