हरियाणा में अब स्कूलों से टीचरों को गायब रहना पड़ेगा महंगा, बायोमेट्रिक सिस्टम से लगानी होगी हाजिरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ड्यूटी टाइम के दौरान फरलो मारने वाले शिक्षकों को मनोहर सरकार ने बड़ा झटका दिया है. प्रदेश सरकार ने अब ऑफिसों में आधार इन्बिल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है. ऐसा न करने वाले शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित माना जाएगा.

Biometric Attendance

एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर की ओर से जारी ऑर्डर में लिखा गया है कि यदि स्कूल या ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन खराब हो जाती है तो तुरंत ही संबंधित इंचार्ज को इसकी सूचना मुख्यालय में देनी होगी. जिसके बाद, मशीन को सही कराया जाएगा.

30 जनवरी को जारी हुआ था ये आदेश

दरअसल, यह नया आदेश पहले 30 जनवरी 2023 में अंडर सेक्रेटरी एडमिस्ट्रेटिव रिफॉम्स के मुख्य सचिव के द्वारा जारी किए गए आदेश के सापेक्ष में किए गए हैं. इस साल 30 जनवरी को अंडर सेक्रेटरी एडमिस्ट्रेटिव रिफार्म की ओर से आदेश जारी किया गया था कि सरकार को कर्मचारियों की नदारद होने को लेकर कई सूचनाएं मिल रही हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी अफसर, बोर्ड, निगम के कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.