हरियाणा में BJP ने कैसे लगाई जीत की हैट्रिक, सामने आया सबसे बड़ा फैक्टर

चंडीगढ़ | हरियाणा में हार के अंदेशे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए चुनावी परिणाम कैसे अलग रहें, इसकी एक प्रमुख वजह सामने आई है. बीजेपी चुनाव मेनेजमेंट कमेटी की पंचकूला में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें भाजपा की हरियाणा में जीत की हैट्रिक के पीछे की वजहों पर चर्चा की गई.

BJP

सामने आया जीत का सबसे बड़ा फैक्टर

चुनाव मेनेजमेंट कमेटी की बैठक में सभी नेताओं ने हरियाणा में लगातार तीसरी जीत के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर पन्ना प्रमुखों की मेहनत को बताया है. इस बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने पन्ना प्रमुखों के योगदान को स्वीकार किया. प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, पार्टी के आदर्शों और देश के प्रति उनके समर्पण ने भी हरियाणा में अप्रत्याशित जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सदैव इलेक्शन मोड में रहती है और अब पार्टी 8 नगर निगम के चुनावों में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

BJP द्वारा एक फीडबैक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव में हारने वाले 42 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए. इस दौरान हार की विभिन्न वजहों पर चर्चा हुई. इनमें वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करना, हारने वाले 8 मंत्रियों और विधानसभा स्पीकर के प्रति एंटी इनकम्बैंसी, किसानों और जाटों का विरोध, प्रत्याशियों का गलत चयन और मेवात इलाके में बीजेपी के शून्य प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.