खाटू श्याम मंदिर के 4 फरवरी को नहीं खुलेंगे कपाट, मंदिर कमेटी ने दी ये जानकारी

चंडीगढ़ | श्री श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के कपाट खोलने के लिए सोशल मीडिया पर सूचना वायरल हो रहा है. ऐसे में अब श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पत्र जारी कर कहा है कि जो सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह बिल्कुल झूठी है. मंदिर प्रशासन ने कोई भी ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं साझा की है. ऐसे में उन्होंने भक्तों को सूचित किया है कि वह भ्रमित जानकारी के चक्कर में ना आए.

khatu shyam ji

मंदिर कमेटी ने कही ये बात

मंदिर कमेटी ने आगे कहा है कि श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्री श्याम मंदिर खाटू श्याम के कपाट 4 फरवरी को खोलने को लेकर सूचना वायरल हो रही है जबकि यह बिल्कुल भी सही नहीं है. मंदिर कमेटी का आगे कहना है कि 4 फरवरी को मंदिर के द्वार नहीं खुलेंगे. इसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

मंदिर के द्वार खोलने की जानकारी दे दी जाएगी

मंदिर के कपाट कब खुलेंगे इसे लेकर कहना है कि फिलहाल अभी कोई भी तारीख सुनिश्चित नहीं की गई है. जब तारीख सुनिश्चित होगी तो श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सूचना प्रकाशित कर दी जाएगी. ऐसे में उन्होंने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.