चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं. सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक और डबल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 7:00 से 12:30 और दोपहर 12:45 से 06:15 बजे तक रहेगा. यह आदेश आज ही जारी किए गए हैं. आदेश जारी करने का मुख्य मकसद यह है कि अब ठंड काफी कम हो चुकी है.
इससे पहले धुंध होने की वजह से बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. मगर अब ऐसा नहीं है. जैसे ही मौसम साफ हुआ टाइमिंग को भी बदल दिया गया है जिससे बच्चों को फिर से पुरानी स्कूल की टाइमिंग में स्कूलों में आना होगा. यह आदेश हरियाणा के सभी स्कूलों में लागू किए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी है.
हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक और डबल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 07:00 से 12:30 और दोपहर 12:45 से 06:15 बजे तक रहेगा।#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/I2AO5jRmCt
— DPR Haryana (@DiprHaryana) February 12, 2024
