हरियाणा में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आचार संहिता में नहीं होगी सरकारी भर्ती पर रोक

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. चंडीगढ़ में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) पंकज अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी भर्तियां सुचारू रूप से जारी रहेगी. यानि कि आचार संहिता भर्तियों में बाधा नहीं बनेगी.

Employees Karamchari

निकाल सकेंगे सरकारी नौकरी के विज्ञापन

पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) आदर्श आचार संहिता में भी भर्ती के विज्ञापन निकाल सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, उन्हें जवाब भेज दिया गया है. CEO ने कहा कि चुनाव शेड्यूल जारी होने के बाद जिन अधिकारियों की ट्रांसफर हुई है, उसके लिए आयोग की अनुमति ली गई थी. इसके अलावा सरकार से किसी नई अनुमति के लिए उनके पास कोई अर्जी नही आई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सूर्य की तपिश छुड़ाने लगी पसीने, मौसम विभाग ने फिर जताईं बूंदाबांदी की संभावना

प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • मतदान के लिए 20,629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. 27 अगस्त तक वोटर्स लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी.
  • विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 40 लाख तक खर्च कर सकेंगे. EVM से विधानसभा चुनाव होंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.