टूरिस्ट के लिहाज से काफी शानदार है हरियाणा की ये जगह, भूल जाएंगे दिल्ली के भी नजारें

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासी या फिर काम- धंधे के चलते यहां रहने वाले लोग वीकेंड पर यहां की ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. एक दिन का समय निकालकर ये लोग पूरे शहर को देख लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली के आसपास भी बहुत सी जगह ऐसी है जो आपके घूमने के अनुभव को और अधिक खास बना सकती है.

Haryana Tourist Places

यहां हम आपको हरियाणा के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहां पर घूमकर आप इतिहास को करीब से जान सकेंगे.

गुजरी महल

हरियाणा के हिसार में स्थित गुजरी महल को फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था. जिस तरह ताजमहल को प्यार की निशानी की संज्ञा दी गई है, उसी तरह गुजरी महल को भी प्यार की निशानी कहां जाता है. इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी की याद में बनवाया था. इस महल में दीवान- ए- आम और बरदारी भवन भी स्थित है.

जल महल

अभी तक आपने राजस्थान के जयपुर के जल महल के बारे में सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि हरियाणा के नारनौल में भी जल महल मौजूद हैं. यह 11 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है. इस महल को शाह कुली खान ने पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद बनवाया था.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

महम की बावड़ी

हरियाणा के रोहतक में मौजूद महम की बावड़ी मुगल काल की निशानी है. शाहजहां के शासनकाल में बनी ये बावड़ी 200 फ़ीट लंबी और करीबन 90 फीट चौड़ी है. इस बावड़ी के अंदर जाने के लिए आपको 108 सीढ़ियों चढ़नी होगी.

काबुली बाग

मुगल बादशाह बाबर ने काबुली बाग का निर्माण करवाया था. काबुली बाग में आप मुगल वास्तुकला का दीदार करने के अलावा तालाब और मस्जिद को भी देख सकते हैं.

कोस मीनार

कोस मीनार के निर्माण के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. जब शेरशाह सूरी ने भारत की सबसे बड़ी सड़क सड़क ग्रैंड ट्रंक रोड़ को बनवाया था, तब जीटी रोड़ की हर कोस की दूरी को नापने के लिए कोस मीनार का निर्माण किया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.