हरियाणा के इन लोगों की हुई मौज, हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन; देखें योजना

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) सभी पिछड़े समुदाय के कल्याण के लिए काम कर रही है. सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रही है. अपने तीसरे कार्यकाल में सरकार अपने किए गए वादों को पूरा करने के लिए तीन गुना गति से आगे बढ़ रही है.

pension

लाखों लाभार्थियों को मिल रहा लाभ

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सक्रिय दृष्टिकोण लागू किया गया है. सरकार की इस पहल के माध्यम से अब तक 5,43,663 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,093.40 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में पूरी रात निर्बाध बिजली आपूर्ति रहेगी जारी, दिन के लिए भी नया शेड्यूल जारी

इनको मिलेगी ₹3000 मासिक पेंशन

उन्होंने कहा कि सरकार ने हीमोफीलिया और थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों के लिए हर महीने ₹3000 मासिक पेंशन देने की शुरुआत की है. इसके लिए कोई भी आयु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है और यह बाकी पेंशन के अतिरिक्त प्रदान की जाती है. महिलाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 2 लाख महिलाओं को यह दर्जा दिया जा चुका है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts