चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो वह प्रदेश की महिलाओं के खाते में ₹2100 भेजेंगे. इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) नाम दिया गया था. इसके लिए अबकी बार के बजट में प्रावधान भी कर दिया गया है. इस योजना के तहत, हरियाणा की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की राशि भेजी जाएगी.
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं, उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. अभी तक इस योजना का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगर आपको भी इस योजना का लाभ चाहिए तो आपको इसकी तैयारी अभी से शुरू कर लेनी. ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी कभी इस योजना के तहत आवेदन शुरू हो तो आपको कोई परेशानी ना आए.
अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
अगर आपका रजिस्ट्रेशन अंत्योदय सरल पोर्टल पर नहीं हुआ है, तो आपको यह काम कर लेना चाहिए. इसके लिए आप इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाएं और यहां New User? Registration Here पर क्लिक करें. इसके बाद, अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डालकर नया पासवर्ड बना लें.
बीपीएल कार्ड
अगर आप हरियाणा की स्थाई नागरिक है और आपके परिवार की सलाना आय 1,80,000 रुपए से कम है, तो आपको बीपीएल श्रेणी में समझा जाएगा. यदि आपका अभी तक बीपीएल कार्ड नहीं बना है, तो आप इस योजना के तहत पात्र नहीं मानी जाएंगी. इसके लिए आप आपको अंत्योदय सरल पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद, एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको सभी जानकारी को भरकर सबमिट कर देना होगा. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका बीपीएल कार्ड बन जाएगा.
परिवार पहचान पत्र
वर्तमान में हरियाणा राज्य की सभी योजनाओं के लिए परिवार पहचान पत्र को जरूरी किया गया है. अगर आपका परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज नहीं है, तो आपको तुरंत यह काम करवा लेना चाहिए. इसके लिए आप नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर, सरल केंद्र या पीपीपी ऑपरेटर के पास जा सकते हैं.
आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक
अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो आपको यह काम तुरंत करवा लेना चाहिए. बता दें कि ये ₹2100 सिर्फ उन्हीं महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे, जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत भेजा जाएगा.
