देखे तस्वीरे: खन्ना में सरिए से भरे ट्राले में जा घुसी टूरिस्ट बस, दो ड्राइवरों की मौत

चंडीगढ़ | पंजाब के लुधियाना जिल के खन्ना में बुधवार सुबह तीन बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. साथ ही, दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. आपको बता दे कि हादसा सुबह करीबन 3 बजे हुआ, जब एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े सरिए से लदे ट्रक में जा घुसी.

khanna bus accident

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मार्कफेड घी मिल के सामने हुआ. मृतकों के नाम व पते की सिनाख्त अभी नही हुई है. इसकी जानकारी लगाने में पुलिस लगी है. आपको बता दे कि हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई.

हादसे में बस के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक शव ट्राले के पास मिला है, जो शायद ट्राले के ड्राइवर का हो सकता है. पुलिस को आशंका है कि वह रात में ट्राला पार्क करके उसके नीचे सोया होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

वहीं हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं. इनमें लुधियाना के बग्गा खुर्द निवासी दंपती विश्वनाथ और कलावती एवं लुधियाना के ही शिवपुरी निवासी मोहम्मद जासीन शामिल हैं. दंपती को उपचार के लिए लुधियाना रेफर किया गया है. शवों को सिविल अस्पताल में रखकर पहचान की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts