हरियाणा: शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव में लगेगा समय, 22 जिलों में बनाई गई पांच कमेटियां

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में शिक्षकों को ट्रांसफर ड्राइव के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. इसके पीछे का कारण सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए होने टेस्ट टेस्ट के बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया की शुरुआत करना है. नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 6 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

TEACHER

2 सालों से नहीं चला ट्रांसफर ड्राइव

उम्मीदवार 13 जून की रात 10:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद, शिक्षकों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के टेस्ट को पास करना होगा. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ट्रांसफर ड्राइव की संभावना दिखाई दे रही है. 2 सालों से शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव नहीं चला है. इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें साफ निर्देशित किया है कि इस बार शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाए.

22 जिलों में बनाई गई पांच कमेटियां

यह शिक्षकों, बच्चों दोनों के पक्ष में होगा. इसी आर्डर के बाद विभाग ने 22 जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइ‌जेशन (युक्तीकरण) को लेकर 5 कमेटियां बनाई है. इनमें अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए हर स्कूल में विषयवार शिक्षकों की कमी और वृद्धि की लिस्ट तैयार करनी थी. सभी जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन के तहत लिस्ट तैयार करके शिक्षा निदेशालय और फिर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 10 मई को वेतन सहित अवकाश की घोषणा, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

सभी अधिकारियों को मिले आदेश

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को लगातार आगे लेकर जाना है. इसके तहत, स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की भलाई में सभी प्रकार के निर्णय लिए जाएंगे. सभी विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव के लिए प्रोसेस पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.