चंडीगढ़ में फूटा महंगाई का बम, 50 रुपए तक महंगा हुआ ऑटो- टैक्सी में सफर करना

चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में ऑटो, ई- रिक्शा और बाईक टैक्सी में सफर करने वालों को अब अपनी जेब अच्छी- खासी ढीली करनी होगी. यहां चंडीगढ़ प्रशासन ने किराए में बढ़ोतरी कर आमजन को महंगाई का जोरदार झटका दिया है. यहां 3 किलोमीटर तक किराया फिक्स रहेगा और इसके बाद किलोमीटर के हिसाब से किराए का भुगतान करना होगा. इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जो 7 जुलाई से लागू हो गया है.

AUTO

अब लगेगा इतना किराया

फाइव सीटर टैक्सी की बात करें, तो अब 3 किलोमीटर तक के लिए किराए के रूप में 90 रुपए चुकाने होंगे. इसके बाद, प्रति किलोमीटर की दूरी पर 25 रुपए किराया रहेगा. टैक्सी ड्राइवर्स ने बताया कि पहले वह प्रति किलोमीटर 13-14 रुपए लेते थे. यानि 3 किलोमीटर का किराया 39 या 42 रुपए रहता था लेकिन अब सवारियों को 3 किलोमीटर तक 90 रुपए का भुगतान करना होगा. यानि सीधे- सीधे 50 रुपए का आर्थिक बोझ पड़ेगा.

ऑटो ड्राइवरों को 22 रुपए फायदा

चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रधान ने बताया कि वह पहले 1 किलोमीटर का 14 रुपए किराया लेते थे. इसके बाद, प्रति किलोमीटर 7 रुपए रहता था. यानि 3 किलोमीटर का 28 रुपए किराया रहता था. इस आदेश के बाद अब उन्हें 3 किलोमीटर में 22 रुपए का फायदा पहुंचेगा क्योंकि अब 3 किलोमीटर का 50 रुपए किराया तय किया गया है.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

सवारी से कंफर्म करें किराया

परिवहन विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी ड्राइवर निर्धारित किराए से ज्यादा रुपए मांगे तो सवारी शिकायत कर सकती हैं. सवारियां परिवहन विभाग या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं. वहीं, किराया बढ़ोतरी के फैसले पर चंडीगढ़ प्रशासन का स्वागत करते हुए कैब ड्राइवर एसोसिएशन ने कहा कि इसके लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है. उनका संघर्ष रंग लाया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.