हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को दो दिन में 2 बड़े झटके, इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी का दामन छोड़ चुके है. आज और कल की बात करें तो दुष्यंत चौटाला की जजपा को दो बड़े झटके लगे हैं, जिनकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है. वहीं, कई अन्य विधायक भी दुष्यंत चौटाला से खासे नाराज चल रहे हैं, जिनकी भी बहुत जल्द पार्टी छोड़ने की संभावना नजर आ रही है.

jjp

विधायक के बेटे ने छोड़ी पार्टी

गुहला चीका विधानसभा सीट से जजपा विधायक ईश्वर सिंह के बेटे ने डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. वहीं, उनके पिता भी बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बगावती तेवर दिखा रहे हैं. फिलहाल चर्चाएं जोरों पर है कि बहुत जल्द पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करेगा. विधायक ईश्वर सिंह के कांग्रेस की दिग्गज नेत्री कुमारी शैलजा के साथ अच्छे संबंध रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

इसराना प्रत्याशी ने भी कहा अलविदा

इस झटके से अभी पार्टी अभी उभरी भी नहीं थी कि इसराना विधानसभा क्षेत्र से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके दयानन्द उरलाना ने भी दुष्यंत चौटाला को गुड बाय कह दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.