हरियाणा सरकार की नई सब्सिडी ऋण योजना, इन महिलाओं को मिलेगा 3 लाख रूपए तक लोन

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई सब्सिडी ऋण योजना की शुरुआत की है. इसके तहत, महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की विधवाओं, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग महिलाओं को बैंकों के जरिए 3 लाख रूपए तक का लोन मिलेगा. इससे महिलाएं खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेगी.

Pension

योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता

हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं ही इस योजना के तहत पात्र होंगी. उनकी सालाना आमदनी 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए. आवेदनकर्ता महिला की आयु 18- 60 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदनकर्ता महिला पहले से लिए गए ऋण की डिफाल्टर नहीं होना चाहिए.

उन्होंने बताया कि योजना के तहत समय पर किस्तों का भुगतान करने पर 3 सालों तक 100% (अधिकतम 50 हजार रूपए) ब्याज अनुदान राशि हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

इस योजना के अंतर्गत, महिलाएं ई- रिक्शा, टैक्सी, टेलरिंग, बुटीक, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी की दुकान, पापड़ बनाना, फूड स्टॉल, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम और आइसक्रीम बनाने की यूनिट शुरू कर आत्मनिर्भर बन खुद की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.