हरियाणा में पूरी रात निर्बाध बिजली आपूर्ति रहेगी जारी, दिन के लिए भी नया शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बढ़ती गर्मी और तपिश के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सरकार ने अब गांवो में पूरी रात बिजली उपलब्ध कराने का फैसला लिया है, ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके. इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने ग्रामीण घरेलू फीडरों (RDS) के लिए बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदल दिया है, जिससे गांवों में अब रात भर बिजली रहेगी.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

हरियाणा में नया शेड्यूल जारी

यह नया शेड्यूल आज रात से पूरे राज्य में लागू होगा. नए शेड्यूल के अनुसार हिसार एरिया सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना किसी बाधा के सुबह तक चलेगी. हिसार एरिया में शाम 7 बजे से सुबह 6:30 बजे तक लगातार साढ़े 11 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी. वही दोपहर के समय 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और गर्म हवाओं से बचाया जा सके.

यह भी पढ़े -  HSSC पर कोर्ट सख्त, मांगा जवाब; ग्रुप C वेटिंग लिस्ट पर फंसा मामला

सरकार का उद्देश्य

इस बदलाव से सरकार का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को राहत देना है, क्योंकि रात के समय बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी होती है. इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. वही दोपहर के समय तापमान अधिक होने के कारण लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस बदलाव से ग्रामीण पंखे, कूलर और एसी चलाकर दोपहर की गर्मी और उमस से बच सकते है. सरकार ने इन बदलावों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.