हरियाणा में आसमान छूती सब्जियों की कीमतों ने बिगाड़ा रसोई घर का बजट; प्याज, आलू के बाद अब टमाटर के बढ़े भाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में बदन झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आने वाले बारिश के मौसम से कुछ राहत मिली थी. अब आम जनता के लिए फिर से परेशानियों का दौर शुरू हो गया. बरसात के बाद अब बढे हुई सब्जियों के दामों (Vegetable Price Hike) ने लोगों के लिए समस्या पैदा कर दी है. पिछले सप्ताह पहले तक जहाँ टमाटर ₹20 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा था, वहीं अब यह 80 से 90 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है.

sonipat tamatar news

सब्जियों के दामों में हुई 50 फीसदी बढ़ोतरी

इसके अलावा, प्याज, आलू, भिंडी, गोभी और बाकी सब्जियों के रेट में भी 50% तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. अब से पहले जहाँ रसोई घर का बजट कंट्रोल में था, लेकिन अब एकदम से सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के चलते रसोई घर का बजट डगमगा गया है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान

दूसरे राज्यों में ज्यादा बरसात होने के चलते सब्जियों की आपूर्ति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है. हिमाचल, राजस्थान और महाराष्ट्र से जो सब्जियां आती थी, वह अब महंगी हो चुकी है. पिछले 15 दिनों से सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts