हरियाणा में शहरों की तर्ज पर होगी गांवों की सफाई, इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे हॉयर टिपर डंपर

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने गांवों में शहरों की तर्ज पर सफाई कराने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने तय किया है कि 10 हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों को हॉयर टिपर डंपर और साढ़े 7 हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में डंपर उपलब्ध कराएं जाएंगे. यानि गांवों से निकलने वाले घरेलू कूड़े के उठान का भी सरकार ने पूरा प्रबंध कर लिया हैं. इसके लिए नियमों में भी छूट प्रदान की गई है.

Village Gaon 1

बजट में हुई थी घोषणा

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में बड़े गांवों के लिए 298 हॉपर टिपर डंपर खरीदने की मंजूरी दी जा चुकी है और जिस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, उसे जल्द- से- जल्द डिलीवरी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. डिलीवरी होते ही ग्राम पंचायतों में डंपर भिजवा दिए जाएंगे.

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2025- 26 के सालाना बजट में सीएम नायब सैनी ने इसकी घोषणा की थी. बजट लागू होने के 2 महीने बाद ही इस योजना को हरी झंडी दिखा दी गई है. गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 5 से 6 गांवों को मिलाकर एक क्लस्टर बनेगा और इस क्लस्टर में कूड़ा- कचरा एकत्रित कर इसका निस्तारण किया जाएगा. यहां प्रोसेसिंग के जरिये प्लास्टिक, कांच आदि को कूड़े से अलग किया जाएगा. आने वाले समय में कूड़े- कचरे से खाद व बिजली बनाने की योजना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

डोर- टू- डोर होगी कलेक्शन

शहरों की तर्ज पर राज्य के सभी गांवों में डोर- टू- डोर कचरा एकत्रित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. कुछ गांवों में इस योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाया गया है. प्रदेश सरकार ने विकास एवं पंचायत विभाग को सभी ग्राम पंचायतों में इस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं. इस योजना में स्वयं सहायता समूह का सहयोग लिया जाएगा और इसकी एवज में उन्हें मासिक मानदेय दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.