चंडीगढ़ | कहते हैं शौक पूरे करने के लिए आदमी किसी भी हद तक जा सकता है. कोई भी सीमा लांघ सकता है. यदि किसी चीज को हासिल करने का जुनून सिर पर सवार हो जाएं, तो फिर आदमी लाखों- करोड़ों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटता है. शौक महंगी गाड़ी खरीदने का हैं या फिर उस गाड़ी के लिए VIP नंबर लेने का हो, इंसान दिल खोलकर पैसा उड़ाता है. कुछ ऐसा ही दिलचस्प मामला सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां गाड़ियों के वीआईपी नंबरों को खरीदने को लेकर लोगों के बीच होड़ लगी हुई थी.
लाखों रूपए में बिके VIP नंबर
हर बार की तरह इस बार भी चंडीगढ़ में वाहनों के वीआईपी नंबरों की खरीद पर जबरदस्त कंपिटिशन देखने को मिला. आकर्षक नंबरों के शौकीन लोगों ने जमकर बोली लगाई. UT प्रशासन की ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा जारी की गई नई नंबर सीरीज के फैंसी नंबरों पर बोली 2 करोड़, 71 लाख, 57 हजार रुपए तक पहुंच गई.
इस सीरिज में सबसे महंगा नंबर PB01 DB 0001 रहा, जो 22 लाख 58 हजार रुपए में बिका हैं. PB01 DB 0007 नंबर की बोली 10 लाख 94 हजार रुपए रही. ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी ने अपनी नई सीरीज PB01 DB 0001 से PB01 DB 9999 तक के नंबर ऑनलाइन बोली यानि ई- ऑक्शन के माध्यम से बेचे हैं. विभाग के पोर्टल पर लोगों ने इन नंबरों को खरीदने के लिए आनलाइन बोली लगाई थी.
राशि का भुगतान होते जारी होगा नंबर
सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले संबंधित व्यक्ति को नंबर आवंटित किया जा रहा था. अब चुने गए आवेदक विभाग में निर्धारित राशि का भुगतान करेंगे. इसके बाद, यह VIP नंबर उनके वाहन पर जारी कर दिया जाएगा.
