चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर बैग में मिली तीन साल के बच्चे की लाश, मचा हड़कंप

चरखी दादरी ।  हरियाणा के चरखी दादरी में रेवाड़ी -गंगानगर ट्रेन में शुक्रवार दोपहर एक लावारिस बैग में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. दादरी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. बच्चे की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाईं है. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

RAIL TRAIN

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी- गंगानगर ट्रेन दोपहर 2:10 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. इसमें सवार यात्रियों ने दादरी जीआरपी चौकी में सूचना दी कि ट्रेन में काफी देर से एक लावारिस पिट्ठू बैग रखा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ट्रेन में पहुंचीं और बैग को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जब बैग खोला तो इसमें करीब तीन वर्षीय एक बच्चे की लाश मिली. बच्चा आधी बाजू की पीली और संतरी रंग की टी-शर्ट और नीली जींस की निकर में है.

जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चे के शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है. शरीर पर चोट के निशान नहीं है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि बच्चे की हत्या कैसे की गई है. शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.