चरखी दादरी में होटल संचालिका के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 दिन पहले मांगी थी फिरौती

चरखी दादरी । चरखी दादरी के जैन मोहल्ला निवासी एक होटल संचालिका के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने देर रात फायरिंग की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. होटल संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है.

dadri news today

होटल संचालिका से मांगी गई ₹5 लाख की फिरौती 

बता दे कि जैन मोहल्ला निवासी उषा जांगड़ा होटल संचालिका है. वे रावलधी दिल्ली बाईपास पर होटल चलाती है. वहीं पर रामनगर निवासी एक युवक  भी नौकरी  करता है. उषा जांगड़ा ने बताया कि 4 दिन पहले होटल में कार्यरत युवक के पास फोन कर,  उनके नाम पर एक मैसेज भेज दिया गया था. फोन वाले शख्स ने नौकर को ₹5 लाख रुपए का इंतजाम करने की धमकी दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो होटल संचालिका को गोली मार देंगे.

होटल संचालिका  ने बताया कि देर रात करीब 2:00 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए और उनके घर के बाहर फायरिंग करके वापस चले गए .पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए. वहीं डीएसपी बली सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है. जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.