चरखी दादरी | अगर आप भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते है तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. जी हां, अगर आप भी भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अग्निवीर भर्ती 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अग्निपथ योजना के तहत, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है. यह प्रक्रिया एक अप्रैल तक चलेगी.
आवेदन के समय मिलेगा प्राथमिकता का ऑप्शन
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक की तरफ से जानकारी दी गई कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यार्थी की तरफ से प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. इच्छुक उम्मीदवार उनकी योग्यता के मुताबिक दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का ऑप्शन इस साल भी दिया गया है. अग्निवीर केटेगरी में प्राथमिकता का ऑप्शन है जिसका चयन उम्मीदवार को आवेदन करते वक्त करना होगा.
वेबसाइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी. इसके बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को वेबसाइट joinindianarmy.nic पर अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस भर्ती के तहत हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे.
महिला अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को शामिल किया गया है. यहां से भी महिला उम्मीदवार भर्ती में आवेदन कर सकती हैं.
