नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडियन रेवेन्यू सर्विस अधिकारी खुशबू ओबेरॉय ने हरियाणा के IRS अधिकारी राहुल सांगवान के साथ प्रेमसूत्र में बंधने का फैसला लिया है. बता दें कि खुशबू ओबेरॉय नई दिल्ली की रहने वाली है और 2023 बैच की IRS अधिकारी है. उसने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 139वीं रैंक प्राप्त की थी. IRS राहुल सांगवान का परिवार भिवानी के मिताथल गांव में रहता है. वे मूल्य रूप चरखी दादरी के रहने वाले है. राहुल की ऑल इंडिया 508वीं रैंक थी और वर्तमान में दोनो दिल्ली में कार्यरत है.
UPSC की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात
उनकी मुलाकात दिल्ली में UPSC की तैयारी करने के दौरान हुई. खुशबू ओबेरॉय ने ऑल इंडिया 139वीं रैंक प्राप्त करने के बावजूद IPS का चयन छोड़ते हुए राहुल के साथ IRS का चयन किया. दोनों ने IRS की ट्रेनिंग साथ में की, जहां उनका दोस्ती ओर मजबूत हो गई. राहुल के पिता ने बताया दोनों की रिंग सेरेमनी 10 जनवरी को दिल्ली के अरोहा होटल में होगी. रिंग सेरेमनी में परिवार के लोगों को आमंत्रित किया गया है.
10 जनवरी को होगी रिंग सेरेमनी
खुशबू ओबेरॉय एक होटल कारोबारी की बेटी है. उनके पिता संजीव ओबेरॉय के दिल्ली के पीरागढ़ी एरिया में होटल, बैक्वेट हॉल और मैरिज गार्डन है. खुशबू ने लेडी इरविन कॉलेज से होम साइंस में B.SC की है. खुशबू ने लगातार मेहनत करके सफलता हासिल की है. बिजनेस फैमिली से आने वाले खुशबू अपने परिवार की पहली सरकारी अधिकारी है.
राहुल सांगवान भिवानी के मिताथल के रहने वाले है. उनके पिता गांव में ही बाबा खूबी नाथ के नाम से एक स्कूल है, उसी में 10वीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा देते है. राहुल ने बताया कि उनका मुख्य विषय पॉलिटिकल साइंस रहा है. उसने सेंट स्टीफन कॉलेज से B.SC की है. फरवरी 2022 में उसने HCS की परीक्षा पास की थी और उसने हिपा गुरुग्राम में ट्रेनिंग भी ली. UPSC के द्वारा 2023 घोषित परिणाम में उसको 508वीं रैंक प्राप्त हुई और वे IRS अधिकारी बन गए.
