हरियाणा में जोहड़ खुदाई के दौरान मिलें कई साल पुराने औजार व अन्य वस्तुएं, देखकर हैरान रह गए ग्रामीण

चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां गांव कारी धारणी में जोड़नाथ मंदिर परिसर में कुंड की खुदाई के दौरान लोहे व पत्थर की अनेक प्राचीन वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए और एक पल के लिए उन्हें कुछ समझ नहीं आया.

Charkhi Dadri Aujar

प्रशासन व पुरातत्व विभाग को अवगत कराया

खुदाई के दौरान मिली प्राचीन वस्तुओं की खबर देखते ही देखते आग की तरह फ़ैल गई और वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान मिली वस्तुएं कई सौ साल पुरानी हैं और इसी आधार पर ग्रामीणों ने प्रशासन व पुरातत्व विभाग को अवगत कराया.

बता दें कि गांव कारी धारणी के जहलाणा जोहड़ स्थित बाबा जोड़नाथ मंदिर परिसर में बरसात के पानी को एकत्रित करने के लिए कुंड की खुदाई चल रही थी और इस दौरान जेसीबी आपरेटर को करीब 15 फीट नीचे कुछ चीजें दिखाई पड़ी. उसने तुरंत खुदाई बंद कर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन वस्तुओं को जमीन से निकालकर एकत्रित किया.

जमीन के अंदर मिली ये वस्तुएं

इन वस्तुओं में लोहे की कुल्हाड़ी के अलावा नुकीले औजार, लोहे का त्रिशुल, दीपक शामिल है. इसके अलावा पत्थर के गोलाकार, आयताकार व वर्गाकार टूकड़े शामिल है. इन औजारों को देखकर इतना तो स्पष्ट है कि ये काफी प्राचीन है लेकिन त्रिशूल व दीपक के साथ नुकीले औजार होने पर ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मामला क्या है. वहीं, इस मामले को लेकर बाढ़ड़ा पुलिस का कहना है कि पुरातत्व विभाग ही पूरी स्थिति स्पष्ट कर पायेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.