चरखी दादरी के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान हुए कोरोना संक्रमित

चरखी दादरी ।   कोरोना के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं. आए दिन केसों की संख्या में पहले से ज्यादा वृद्धि होती जा रही है. अब चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान  भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. सोमवीर सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.

sombir sangwan

चरखी दादरी के विधायक आए कोरोना की चपेट में 

इसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया , उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया. वही विधायक ने अपील की है कि पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवाएं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.