चरखी दादरी रोडवेज डिपो को मिला 15 नई बसों का तोहफा, इन रूटों पर होगा संचालन

चरखी दादरी | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में चरखी दादरी रोडवेज डिपो को BS-6 मॉडल की 15 नई बसों की सौगात मिली है. इन बसों की कागजी प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होते ही इन्हें लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा.

Haryana Roadways Bus

वर्तमान में लंबे रूटों पर चल रही बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा मजबूत हो सकें. इन नई बसों की मंगलवार को पासिंग होनी थी, लेकिन छुट्टी के चलते यह काम नहीं हो पाया और अब 14 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा.

डिपो में बसों की कमी

चरखी दादरी डिपो बसों की कमी की किल्लत झेल रहा है, जिसके चलते लंबे रूटों सहित लोकल रूटों पर भी बस सेवाएं प्रभावित हो रही है. बसों की कमी के चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. अब बेड़े में 15 नई बसें शामिल हो रही है, जिसके बाद बस सेवा में विस्तार होगा. उसका सीधा फायदा यात्रियों को पहुंचेगा.

लंबे रूटों पर होगी संचालित

चरखी दादरी रोडवेज डिपो ड्यूटी इंचार्ज नवरत्न शर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर को इन बसों की पासिंग करवाई जाएगी, जिसके बाद इन्हें रूटों पर भेज दिया जायेगा. विभाग द्वारा इंश्योरेंस व दूसरी कागजी प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है. इन नई बसों को जयपुर, दिल्ली, कटरा, वृंदावन, शिमला आदि रूटों पर संचालित किया जाएगा, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोडवेज विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.