- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यालय में काम करने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है
- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की रिपोर्ट निगेटिव आई है
- पहले एक महिला और दो पुरुष और निजी सचिव पॉजिटिव मिल थे
इनमें 48 वर्षीय एक महिला, 42 वर्षीय पुरुष और एक अन्य 32 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. हालांकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उपमुख्यमंत्री
अभी भी होम क्वारैंटाइन हैं. विदित है कि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. वे सिरसा से चंडीगढ़ आए थे. यहां आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. उनका सैंपल लेकर जांच की गई तो कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री आवास पर काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. अब इनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
हरियाणा की सभी खबरे सबसे पहले जानने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज जरुर ज्वाइन करे. हमारी वेबसाइट पर भी आपको हरियाणा की खबरों की जानकारी सबसे पहले मिलेगी.