बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का रहे बवानीखेड़ा विधायक बिशम्बर बाल्मीकि कोरोना पॉजिटिव

भिवानी । हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है. प्रतिदिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश की चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी अपने आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है. हॉस्पिटलों में दवाइयों, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की किल्लत हो रही है.

bishember balmiki corona news

कल बवानीखेड़ा से विधायक श्री बिशंबर बाल्मीकि जी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दे बीजेपी पार्टी से हल्का बवानीखेड़ा से लगातार दो बार जीते है. बीजेपी पार्टी में उनका एक विशेष स्थान रहा है. 2014 में बीजेपी के बिशम्बर बाल्मीकि ने आईएनएलडी के दया भुरत्ना को 2,649 वोटों से हराया था और 2009 में कांग्रेस के राम किशन फौजी ने इनेलो के आज़ाद सिंह को 6273 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

कल उनकी करोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. राजनीतिक लोग भी अब करोना की चपेट में आने लगे हैं. इसलिए आम आदमी से अपील की जाती है कि हर समय मास्क लगाकर रखें और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts