बड़ी लापरवाही: बिना कोरोना वैक्सीन लगवाएं मिल गया सर्टिफिकेट, जाने पूरा माजरा

बहादुरगढ़ । देशभर में कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों को इसका प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है. वहीं, झज्जर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक अधिवक्ता को बिना कोविड वैक्सीन लगें ही उनके पास वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र पहुंच गया.

corona vaccine

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सतीश छिकारा का कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण शेड्यूल सोमवार 12 अप्रैल हुआं था. उस दिन छिकारा कोई ज़रुरी कार्य होने की वजह से वैक्सीन लगवाने नहीं जा सकें. लेकिन शाम होने से पहले ही उनके मोबाइल पर सर्टिफिकेट आ गया कि आपका वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक हो गया है. बिना वैक्सीन लगवाएं सर्टिफिकेट आने से अधिवक्ता सतीश हैरान रह गए. उनका कहना था कि इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं इस मामले में सिविल सर्जन डॉ संजय दहिया का कहना है कि इस तरह बिना वैक्सीन लगवाएं किसी को सर्टिफिकेट नहीं मिल सकता. अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच पड़ताल होगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.