हरियाणा के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित, जानें किस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों (Haryana School Winter Vacation) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां की घोषणा कर दी है.

Holiday 1

छुट्टियों की घोषणा

हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी है. जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी. खुद प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों की छुट्टियों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि हरियाणा में प्रत्येक वर्ष सरकार की ओर से सर्दियों में स्कूलों में 15 दिन की छुट्टियां घोषित की जाती है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?

हरियाणा सरकार इसी संदर्भ में पत्र जारी कर शीतकालीन अवकाश घोषित करती है. सरकार द्वारा जारी होने वाले नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक ही 15 दिनों की छुट्टियां रहती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.