हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 327 स्टूडेंट्स को JEE Main में मिली सफलता, किसी का पिता किसान तो कोई करता मजदूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से JEE मेन के परीक्षा परिणाम में इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी पीछे नहीं रहे हैं. इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 327 स्टूडेंट्स ने 85.0 से 99 प्रसेंटाइल तक हासिल किया है. शीर्ष 10 की सूची में फरीदाबाद जिले से सबसे ज्यादा 4 छात्र शामिल हैं.

School Students

ओवरआल रिजल्ट की बात की जाए, तो 10 विद्यार्थियों ने 99 प्रसेंटाइल, 26 विद्यार्थियों ने 97 प्रसेंटाइल, 52 विद्यार्थियों ने 95 प्रसेंटाइल, 98 विद्यार्थियों ने 90 प्रसेंटाइल व 144 स्टूडेंट्स ने 85 प्रसेंटाइल हासिल कर प्रतिभा का परिचय दिया है. इनमें ज्यादातर छात्र ऐसे हैं, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है. किसी के पिता खेती- बाड़ी करते हैं, तो किसी का पिता प्राइवेट नौकरी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन- पोषण कर रहा है.

आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

JEE Mains का रिजल्ट यह बताने के लिए काफी है कि कमजोर आर्थिक स्थिति आपको कामयाबी हासिल करने से नहीं रोक सकती है. क्योंकि सरकारी स्कूल के टॉप 10 में शामिल ज्यादातर बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर है.

टॉप- 10 की सूची

सरकारी स्कूल के बच्चों की टॉप- 10 सूची में पहले स्थान पर रहने वाले आदित्य के पिता टेक्नीशियन का काम करते हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रविंद्र के पिता मजदूरी करते हैं. तीसरे स्थान पर रहने वाली मुस्कान के पिता खेती- बाड़ी करते हैं. चौथे स्थान पर रहने वाले तनीष के पिता प्राईवेट नौकरी करते हैं. पांचवें स्थान पर रहने वाले विशेष यादव के पिता अध्यापक, छठे स्थान पर रहने वाले रोहित और 7वें स्थान पर रहने वाले प्रवीन के पिता प्राईवेट नौकरी करते हैं. आठवें स्थान पर रहने वाले योगेश के पिता किसान है जबकि नौवें स्थान पर रहें विवेक के पिता फल विक्रेता है. 10वां स्थान हासिल करने वाले दीपेंद्र के पिता मजदूर हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

टॉप- 10 रहने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स

नाम जिला प्रतिशत
आदित्य भिवानी 99.91
रविंद्र जींद 99.87
मुस्कान भिवानी 99.84
तनीष फरीदाबाद 99.81
विशेष महेंद्रगढ़ 99.56
रोहित गुरुग्राम 99.44
प्रवीन फरीदाबाद 99.35
योगेश फतेहाबाद 99.31
विवेक फरीदाबाद 99.19
दीपेंद्र जींद 99.17

सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूल के बच्चों से कम नहीं है. JEE मेन के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर के 327 विद्यार्थियों ने 85 से 99 परसेंटाइल हासिल किए हैं. परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा हैं. इन बच्चों ने अच्छे नंबर लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया है- श्रवण कुमार, नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.