हरियाणा में खुलेंगे 4 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, विधानसभा बजट सत्र में होगी घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा में टेक्निकल शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि राज्य में 4 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने जा रहे हैं. टेक्निकल एजुकेशन विभाग ने इसकी सारी तैयारी कर ली है. विधानसभा के बजट सत्र में इनके बारे में ऐलान किया जाएगा. इनमें से एक कॉलेज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के विधानसभा क्षेत्र लाडवा में खोला जाएगा.

College Students

पटौदी और नारनौल में शुरू होंगे दो कॉलेज

दूसरा टेक्निकल एजुकेशन मंत्री महीपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत में शुरू होगा. पानीपत में मंत्री के गांव में कॉलेज खोलने की योजना बनाई गई है. यानी चार में से दो कॉलेज मुख्यमंत्री और मंत्री के क्षेत्र में खोले जाएंगे. बाकी दो कॉलेज पटौदी और नारनौल में शुरू होंगे. राज्य में वर्तमान में 27 सरकारी और 3 सरकार से संबंधित पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं.

कार्यरत स्टाफ को दी जाएगी नई तकनीक की ट्रेनिंग

11 कॉलेज सोसायटी द्वारा संचालित किये जा रहें है. प्रदेश में 127 प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज भी हैं. इनमें लगभग 35 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. नए कॉलेज खुलने से सीटों की संख्या में इजाफा होगा. कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी. इन्हें नई दिल्ली स्थित आईआईटी का दौरा कराया जाएगा. इस प्रकार विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में विस्तार होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, 6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

खरीदे जाएंगे 3500 नए कंप्यूटर

विद्यार्थियों को भी अलग- अलग चरणों में यहाँ भेजा जाएगा. टेक्निकल एजुकेशन विभाग अब पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी में है. जल्द ही, 3,500 नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे. इनमें 3 हजार विद्यार्थियों के लिए होंगे व 500 कंप्यूटर कार्यालयों में प्रशासकीय कार्यों के लिए होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.