हरियाणा में पीजी कक्षाओं में एडमिशन की तारीख बढ़ाई गई, देखें नया शेड्यूल

अंबाला । हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. दो महीने बीत जाने के बावजूद भी अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में सीटें रिक्त पड़ी है. दूसरी ओर पीजी कक्षाओं में एडमिशन की तारीख निकलने के बाद भी स्थिति ज्यादा सही नहीं है. इसके चलते इन कक्षाओं में एडमिशन लेने के लिए तिथि बढ़ाई गई है लेकिन अंतिम तिथि तय नहीं की गई है. हालांकि पीजी कक्षाओं का सेशन 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कक्षाओं के लिए आगामी आदेशों तक एडमिशन लेने के निर्देश दिए हुए हैं.

College Students

16 अगस्त से शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया

16 अगस्त को 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया 16 अगस्त 2021 से शुरू हो गई थी. 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100% रहा था तो शिक्षा विभाग उम्मीद लगा रहा था कि अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में सीटें फुल होंगी. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट से भी अनुमान लगाया जा रहा था कि सीटें तेजी से भरेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला. ऐसे में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए एडमिशन प्रक्रिया को 25 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था और 26 अक्टूबर तक फिजिकल काउंसलिंग के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

कुछ ऐसे ही हालात पीजी कक्षाओं के नजर आ रहे हैं. आंकड़ों के हिसाब से अब तक 34,824 स्टूडेंट्स ने पीजी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए आवेदन किया था. इनमें महिला आवेदको की संख्या 70% थी जबकि पुरुष आवेदक 30% है. सबसे ज्यादा आवेदन M.Com के लिए आएं हैं तो सबसे कम एमए जियोग्राफी के लिए आएं हैं. इस बार एक बात और देखी जा रही है कि स्टूडेंट्स का रुझान एडिड व प्राइवेट कालेजों की बजाय सरकारी कालेजों की तरफ ज्यादा बढ़ा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.