बुनियाद लेवल 3 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, 26 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नौंवी कक्षा से ही बच्चों को JEE व NEET की परीक्षा की तैयारी के लिए बुनियाद कार्यक्रम को शुरू किया गया है. जो भी विद्यार्थी नौवीं और दसवीं कक्षा से ही नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं वह इस प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं.

दी जाएगी ऑनलाइन कोचिंग

इस प्रोग्राम के तहत, चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में ही नीट, जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है. बच्चों को 3 दिन केंद्रों में और 3 दिन ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है. जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी में जुटे सरकारी स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा पास कर ली है. अब वे लेवल 3 की परीक्षा में शामिल होंगे.

जारी हुआ परीक्षा का शेड्यूल

इन परीक्षाओं का शेड्‌यूल जारी किया जा चुका है. ये परीक्षा 26 मार्च से 17 अप्रैल तक चलने वाली है. शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए बुनियाद लेवल 3 परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसे बुनियाद लेवल थ्री ओरिएंटेशन प्रोग्राम का नाम दिया गया है. बुनियाद ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ आयेंगे.

जानें डेट

जिला डेट
अंबाला 26 मार्च
कैथल 27 मार्च
पानीपत 28 मार्च
सोनीपत 29 मार्च
जींद 1 अप्रैल
फतेहाबाद 2 अप्रैल
सिरसा 3 अप्रैल
हिसार 4 अप्रैल
गुरुग्राम 7 अप्रैल
करनाल 8 अप्रैल
कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल
रोहतक 9 अप्रैल
झज्जर 11 अप्रैल
पंचकूला 12 अप्रैल
पलवल 12 अप्रैल
चरखी दादरी 15 अप्रैल
नूहं 15 अप्रैल
महेंद्रगढ़ 16 अप्रैल
भिवानी 16 अप्रैल
फतेहाबाद 17 अप्रैल
रेवाडी 17 अप्रैल
यह भी पढ़े -  हरियाणा में व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू, 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद

हर जिले को दिए जाएंगे 75 हजार रुपए

जिला उपायुक्त इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बुनियाद सेंटर प्रिंसिपल और बुनियाद टीम विकल्प फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहेंगे. शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 16.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है. हर जिले को 75 हजार रुपये मिलेंगे.

शिक्षा विभाग की तरफ से विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नौंवी कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.