Career Tips: अब 1 साल में कर पाएंगे बीएड कोर्स, जानिए कोनसे छात्र ले पाएंगे लाभ

नई दिल्ली, Career Tips | सरकार द्वारा B.ed को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है. अब स्टूडेंटस 1 साल में बीएड का कोर्स कर पाएंगे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की सिफारिशों को लागू करते हुए सरकार ने एक साल का बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए होगा, जो 4 साल का ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर चुके है.

Career Tips

शिक्षा को बेहतर और आधुनिक बनाना मुख्य लक्ष्य

शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं. शनिवार को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि गवर्निंग बॉडी ने नए रेगुलेशंस 2025 को स्वीकृति दें दी है, जो 2014 के पुराने नियमों के स्थान पर लागू होंगे. नए नियमों का उद्देश्य शिक्षक शिक्षा को बेहतरीन और एडवांस बनाना है.

जोड़े जाएंगे नए स्पेशलाइज्ड कोर्स

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, छात्रों को शिक्षा की फील्ड में वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण देने पर ध्यान दिया गया है. फिलहाल, ग्रेजुएशन लेवल पर चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) पहले से जारी है. यह प्रोग्राम छात्रों को टीचिंग के साथ-साथ उनके फेवरेट विषयों में स्पेशलिस्ट बनने का मौका प्रदान करता है. 4 साल के ITEP प्रोग्राम को और ज्यादा व्यावहारिक बनाने के लिए इसमें नए स्पेशलाइज्ड कोर्स शामिल किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

64 शिक्षण संस्थानों में चल रहा है ITEP प्रोग्राम

ये कोर्स योग शिक्षा (ITEP Yoga Education), फिजिकल एजुकेशन (ITEP Physical Education) संस्कृत (ITEP Sanskrit) और परफॉर्मिंग आर्ट्स (ITEP Performing Arts Education) विषयों में रहेंगे. फिलहाल, ITEP प्रोग्राम देश के 64 शिक्षा संस्थानों में चल रहा है और अब अन्य विषयों में भी इसका विस्तार किया जा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.