हरियाणा में 25 नए संस्कृति मॉडल स्कूलों को शिक्षा विभाग की मंजूरी, यहां देखें जगहों के नाम

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने हर 10 किलोमीटर की दूरी पर एक संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थापित करने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. पिछले महीने 17 मार्च को बतौर वित्त मंत्री हरियाणा का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसकी घोषणा की थी. अब ठीक 16 दिन बाद सीएमओ कार्यालय ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 25 नए मॉडल संस्कृति स्कूलों को मंजूरी प्रदान कर दी है.

Exam Student School

6- 12वीं तक लगेगी कक्षाएं

शिक्षा विभाग ने पहले से ही संचालित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल में अपग्रेड करने का फैसला लिया है. इन स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रकिया शुरू की जाएगी. इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ाई होगी.

नए मॉडल संस्कृति स्कूल इंग्लिश मीडियम होंगे, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों के साथ कम्पिटीशन कर सकें. संस्कृति मॉडल स्कूलों में आधुनिक लैब के साथ- साथ कंप्यूटर, हाईटेक उपकरण सहित वह सभी सुविधाएं होंगी, जो कॉन्वेंट स्कूलों में होती हैं. अधिकांश स्कूलों में तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की पढ़ाई होगी. इन स्कूलों में स्टाफ की नियुक्ति सरकारी शिक्षकों में से टेस्ट के आधार पर होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इन जगहों पर होंगे स्थापित

हरियाणा के जिन हलकों में संस्कृति मॉडल स्कूल खुलने की मंजूरी मिली है. उनमें पिंजौर, बिलासपुर, पिहोवा, गुहला चीका, कलायत, सीवन, घरौंडा, सोनीपत, सफीदों, उचाना, नरवाना, भट्टू कलां, रतिया, डबवाली, सिरसा, हिसार- 1, लोहारू, सिवानी, बहादुरगढ़, मातनहेल, महेंद्रगढ़ और फिरोजपुर झिरका शामिल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.