स्कूली विद्यार्थियों के खुशखबरी, बढ़ती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत

चंडीगढ़ | आजकल उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है साथ ही घने कोहरे और शीतलहर से आम जनजीवन अस्त- व्यस्त नज़र आ रहा है. इसी के चलते राज्य सरकारों द्वारा स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई थी. ज्यादा जरूरी होने पर या बोर्ड परीक्षाओं की प्रैक्टिकल के चलते ही कुछ कक्षाओं को स्कूलों में बुलाने की अनुमति दी गई थी, बाकी बच्चों के लिए स्कूल बंद रखे जाने की घोषणा कर दी गई थी. वर्तमान में ठंड, शीतलहर व कोहरे में कोई भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. ऐसे में चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रशासन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है.

Holiday 1

जारी हुए यह आदेश

इन आदेशों के तहत, स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी हुए हैं, जिनके अनुसार आठवीं कक्षा तक की विद्यार्थियों के लिए फिजिकल क्लासेस को बंद करके ऑनलाइन मोड में क्लासेस चलाए जाने का आदेश जारी हुआ है. इन विद्यार्थियों ऑनलाइन क्लास सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाएंगी. वहीं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे. हालांकि, जिन स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं हैं, वह स्कूल सुबह 9:00 बजे से खोले जा सकते हैं.

हरियाणा में है 15 जनवरी तक छुट्टियां

उधर, हरियाणा में भी ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई थी. यहाँ सभी स्कूलों को 1 से 15 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान किया गया था. शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 16 जनवरी से स्कूलों को पुनः खोले जाने संबंधित निर्देश दिए गए थे. वर्तमान में प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा और ठंड देखी जा रही है. राजधानी दिल्ली में कक्षा 1 से लेकर आठ तक के लिए 15 जनवरी और 9 वीं से 12वीं तक 10 से 15 जनवरी तक के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. उसके बाद, 16 जनवरी से सभी विद्यार्थियों को स्कूलों में पहले के भांति आना होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts