हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रीअपीअर एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा रीअपीअर एग्जाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. वे स्टूडेंट्स जो हरियाणा बोर्ड की इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर बताए गए स्टेप्स फ़ॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Haryana Board

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरुरत

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. जिसमें कैंडिडेट का नाम, एप्लीकेशन नंबर, प्रीवियस रोल नंबर, पिता का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल है. ये डिटेल्स डालकर आप login कर सकते हैं.

परीक्षा की तिथि

कक्षा 10वीं के लिए एचबीएसई पुन: परीक्षा 29 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी और कक्षा 12वीं की पुन: परीक्षा 29 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए 30 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होंगे.

यह भी पढ़े -  BSEH का बड़ा अपडेट, 10वीं के प्रमाण- पत्र; माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड वितरण की तारीख घोषित

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर न्यूज सेक्शन दिया होगा. इस सेक्शन में इस लिंक पर क्लिक करें – HBSE Re-Appear Exam Admit Card 2022 लिंक.
  • अब अपने डिटेल्स डालें और Submit का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका HBSE एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.