हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में पढाई जाएगी श्रीमद्भगवद्गीता; नई पीढ़ी को मिलेगा आध्यात्मिक ज्ञान

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, 8वीं कक्षा तक के छात्रों को अब भगवद्गीता पढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Govt) ने इस विषय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों और शिक्षकों के अनुपात को संतुलित करने के निर्देश दिए. इस दौरान बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल मौजूद रहे.

School Student

कमियों को किया जाएगा दूर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर कॉलेज का बुनियादी ढांचा और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाए. मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने, कॉलेज भवन पर सौर पैनल लगाने, भवनों की मरम्मत और सुधार, चारदीवारी, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का समय- समय पर निरीक्षण कर उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

शिक्षा से वंचित ना रहे कोई बच्चा

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि हर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की प्रगति पर निगरानी रखी जाए. साथ ही, ये भी सुनिश्चित किया जाए कि 12वीं के बाद छात्रों की शिक्षा कहां और किस स्तर पर चल रही है. जो छात्र हरियाणा से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी जानकारी भी रखी जाए, ताकि राज्य का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो. CM ने कहा कि पंचकूला में एक बड़े वाचनालय की स्थापना की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े. इसी तरह प्रदेश के हर कॉलेज में भी वाचनालय स्थापित किए जाएंगे, जो कि कॉलेज के बाद भी खुले रहेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts