नवंबर के महीने में फिर आई छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल; यहाँ देखें लिस्ट

चंडीगढ़, School Holidays List | देश भर में त्योहारों की धूम मची हुई है. एक के बाद एक आने वाले त्योहारों से हर और उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है. हरियाणा में एक और जहां अक्टूबर में त्योहारों के कारण बंपर छुट्टियां हुई है, वहीं अब नए महीने की शुरुआत छुट्टियों से ही हो रही है. नवंबर महीने की शुरुआत से ही सर्दियों का आगमन भी शुरू हो चुका है तो यह भी संभव है कि नवंबर के मध्य में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

Holiday 1

नवंबर महीने के अवकाश

इस महीने साप्ताहिक अवकाश रविवार को मिलाकर कुल 8 दिनों की छुट्टियां होने वाली हैं. इसके अलावा, राजकीय विद्यालयों में इसी महीने के अंत में SAT परीक्षाओं का भी आयोजन करवाया जाएगा.

  • 01 नवंबर : शुक्रवार – हरियाणा दिवस
  • 02 नवंबर : शनिवार : विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा
  • 03 नवंबर : रविवार
  • 09 नवंबर : दूसरा शनिवार
  • 10 नवंबर : रविवार
  • 15 नवंबर : शुक्रवार गुरु नानक जयंती
  • 17 नवंबर : रविवार
  • 24 नवंबर : रविवार
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts